{"_id":"66a83e4c8de07f04750259b4","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-karnal-news-c-18-knl1008-441017-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
- आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा पता, परिजन बोले- एक व्यक्ति के साथ चल रहा था जमीन का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंद्रा कॉलोनी में एक महिला ने चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा। परिजनों का आरोप है कि उनकी जमीन को लेकर एक व्यक्ति के साथ केस चल रहा था।
मृतक महिला की रिश्तेदार ने बताया कि मंजू (35) और उसकी बहन एक ही घर में रहते थे। 20 जुलाई को मंजू का जन्मदिन था। रविवार को उसने खरीदारी भी की थी। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मंजू ने चाय बनाकर परिवार को पिलाई थी। इसके बाद वह घर में ऊपर के कमरे में चली गई। काफी देर बाद जब मंजू दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। वह मंदिर जाती थी तो वहा भी देखने गए।
इसके बाद सीसीटीवी चेक किया तो मंजू घर के ऊपर बने कमरे में जाती दिखाई दी। उस कमरे में जाकर देखा तो मंजू फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंजू की एक लड़की है। मंजू की बहन ने बताया कि उनका एक व्यक्ति के साथ जमीन का केस चला हुआ है। वह केस उसकी बहन लड़ रही थी।
विज्ञापन
इंद्रा कॉलोनी में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- सुलतान, थाना प्रभारी सिटी थाना