Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDM heard the grievances of the public at the resolution camp.

Karnal News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
SDM heard the grievances of the public at the resolution camp.
समाधान ​शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद
कैथल। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

शिविर में आई अतिक्रमण हटवाने, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने, सोलर अनुदान प्रदान करने, गली में होने वाले जलभराव को दुरुस्त करवाने, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव छौत निवासी प्रीतम ने शिकायत दी है कि मुख्य गली में पड़ोसियों ने ईंटे व मिट्टी डालकर अतिक्रमण किया हुआ है, जिसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिस पर एसडीएम ने बीडीपीओ को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये भी आई शिकायतें
मानस गांव के कुछ निवासियों ने शिकायत दी है कि उनकी गली में कुछ लोगों की ओर से नाली बनने में विरोध किया जा रहा है, जिसकी वजह से पानी की निकासी में परेशानी हो रही है, जिसके लिए डीडीपीओ और बीडीपीओ को समस्या का समाधान करने के निर्देश जारी किए। गांव सजूमा निवासी बाला देवी ने कुछ लोगों के मकान बनाने में बाधा डालने, चीका निवासी रोहताश ने उनकी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, सेरधा निवासी सुरेश कुमार ने सोलर योजना के तहत अनुदान दिलवाने, कैथल निवासी पवन ने बनाई गई नई गली के कारण जलभराव होने की शिकायत एसडीएम के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों समयबद्ध निपटान करें : एसडीएम
एसडीएम संजय कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करें। शिकायतों को बिना उचित कारण लंबित रखने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद

समाधान शिविर में समस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed