Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Speech competition under 'Viksit Bharat Yuva Sansad' (Developed India Youth Parliament) today

Karnal News: विकसित भारत युवा संसद के तहत भाषण प्रतियोगिता आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Speech competition under 'Viksit Bharat Yuva Sansad' (Developed India Youth Parliament) today
कैथल। मेरा युवा भारत कैथल के अधिकारी मोहित नेहरा ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद के अंतर्गत 13 नवंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, जगदीशपुरा कैथल में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय नशा मुक्त भारत के लिए युवा-विकसित भारत की ओर रखा गया है। इसमें युवा प्रतिभागी नशे की बढ़ती समस्या, युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव, नशे की रोकथाम, जनजागरूकता अभियान तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी को भाषण प्रस्तुत करने के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तीन विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, राज्य स्तरीय विजेताओं को 9 व 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सभी पात्र युवा माई भारत के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed