फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman beaten with kicks and punches, suffers miscarriage during treatment

Karnal News: महिला की लात-घूसों से पिटाई, इलाज के दौरान हुआ गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten with kicks and punches, suffers miscarriage during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। भोजी खालसा गांव में घरेलू विवाद में गर्भवती महिला की उनके चाचा ससुर, सास और देवर ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी। महिला अपने गहने लेने के लिए चाचा ससुर के घर गई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला का गर्भपात हो गया। महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति रविंद्र हरियाणा रोडवेज में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। करीब एक साल पहले चाचा ससुर गुलाब सिंह और चाची सास बबीता ने पारिवारिक तंगी का हवाला देकर उनके सोने के गहने लिए थे। वापस मांगे तो टाल-मटोल करते रहे। 25 जनवरी को वह गहने लेने गईं तो चाची सास बबीता ने इनकार कर दिया। विरोध पर डंडे से मारा। चाचा ससुर गुलाब सिंह ने थप्पड़ जड़े और उनके बेटे आशीष ने पेट पर लात मारी। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन

वह गर्भवती थीं। हालत बिगड़ने पर मायके वाले इंद्री के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो फरवरी को इलाज के दौरान उनका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री थाना पुलिस प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह, उनकी पत्नी बबीता और बेटे आशीष निवासी भोजी खालसा के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed