{"_id":"64af1855742c299b270c9196","slug":"wo-bikes-collided-one-person-died-karnal-news-c-18-knl1031-171129-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो बाइकों की भिडंत, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो बाइकों की भिडंत, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
- तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कुंजपुरा। घीड़ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि दूसरा बाइक सवार नशे में था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घीड़ गांव निवासी 42 वर्षीय प्रवेश प्राइवेट नौकरी करता था। 10 जुलाई को वह बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। गांव के पास ही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से प्रवेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि प्रवेश के तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का। एक महीने पहले ही उसके घर बेटे ने जन्म लिया है। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां गम में बदल गई है। संवाद