Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wishing for world welfare by offering oblations in the havan

Karnal News: हवन में आहुतियां देकर की विश्व कल्याण की कामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wishing for world welfare by offering oblations in the havan
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 करनाल में पंडित अनिल द्विवेदी ने पंडित हरीश आचार्य के साथ मंत्र उच्चारण कराकर आहुतियां डलवाई। विश्व कल्याण की कामना की गई। हवन में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व प्रधान अशोक मदान रेनू मदान शशिकांत शर्मा और रजनी शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर अनु खट्टर ने मुल्तानी भाषा में ‘मेरा काडसी दा डोडा आं के खा जावी मैं झाड़ू पोचा किता मैं तेरा नाम भी ना लिता वे मैं मन विच पढ़ लेई गीता ओ श्यामा आ जावि मेरा काडसी दा डोडा आं के खा जावी’ भजन सुनाया। मंदिर के प्रांगण में शशिकांत और रजनी शर्मा की शादी की वर्षगांठ भी बधाइयां देकर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप गांधी, रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा, रेनू, सुषमा धमीजा, नीरज कपूर, रविंद्र बत्रा, प्रवीण बत्रा, संजीव ढींगरा, उषा ढींगरा, सीमा बंसल, चंद्र अरोड़ा इत्यादि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed