फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wind speed increased, relief from scorching heat

हवा की गति बढ़ी, भीषण गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wind speed increased, relief from scorching heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हवा की गति बढ़ने से राहत मिली। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में 5.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। दिन में कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं भी चलीं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को गर्मी का असर अधिक हुआ है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार अब राज्य में गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में बदलाव की संभावना है। जिस कारण सोमवार व मंगलवार को उत्तरी हरियाणा में बादलवाई तथा हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी। चार मई तक दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 59 व दोपहर 37 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 16.6 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 4.8 व दोपहर 3.8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष एक मई को अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed