फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will win all Lok Sabha seats, will form government for the third time in the state: Chief Minister

लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे, प्रदेश में तीसरी बार बनाएंगे सरकार : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Will win all Lok Sabha seats, will form government for the third time in the state: Chief Minister
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अपनी विधान सभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। उन्होंने पन्ना प्रमुखों को नामित (डेजिनेटेड) विधायक कहते हुए कहा कि वह खुद को विधायक मानकर जनता के बीच कार्य करें। उन्होंने खुद को भी बूथ 174 का पन्ना प्रमुख बताते हुए कहा कि चुनाव भले ही अगले वर्ष होने हैं लेकिन पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख व मंडल पालक अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

रविवार को काछवा रोड स्थित मेहता फार्म में आयोजित करनाल विधान सभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब लोकसभा के चुनाव में ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में सभी पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के मतदाताओं को अपना परिवार समझें और उनके निजी व सार्वजनिक कामों को नोट करके जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने करनाल विधानसभा क्षेत्र के सभी पन्ना प्रमुखों से कहा कि वह अपने आपको करनाल का विधायक समझकर पार्टी संगठन और सरकार की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से करीब साढ़े 12 लाख लोगों के बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन बन गए हैं । प्रदेश में करीब 37 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है, सरकार ने आर्थिक दृष्टि से बीपीएल का दायरा एक लाख 20 हजार से एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक किया है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों का आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार के साढ़े नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विपक्षी सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष की सरकार में नौकरियां बिकती थीं। कर्मचारियों को अपनी बदली के लिए नेताओं के घर और चंडीगढ़ सचिवालय तक चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब सरकार ने तमाम योजनाओं के माध्यम से लोगों के काम उनके द्वार पर और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदि कामों के लिए ऑनलाइन पॉलिसी बना दी है। इस व्यवस्था परिवर्तन के कारण अब लोग कहने लगे हैं कि तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महापौर रेणू बाला गुप्ता, विधायक राम कुमार कश्यप, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, डॉ.पवन सैनी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, सुभाष चंद्र, आजाद सिंह, अमरनाथ सौदा, राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, डॉ. अशोक, हरपाल रोड़, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, अशोक भंडारी, मंडल अध्यक्ष राजेश अग्गी, ईलम सिंह आदि कई लोग शामिल रहे।

--
बॉक्स:
मुख्यमंत्री ने जो विकास कार्य करवाए वो विपक्ष के नेता सोच भी नहीं सकते - सांसद

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश भर में तो सीएम हैं लेकिन करनाल उनकी विधान सभा है। यहां वह विधायक बनकर ही कार्य करते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने इतना बेहतर काम करके दिखाया है कि विपक्ष के लोग तो सोच भी नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed