फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will make youth skilled in the field in which there is more demand

जिस क्षेत्र में अधिक मांग उसी में युवाओं को बनाएंगे कुशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Will make youth skilled in the field in which there is more demand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए अब सरकार तैयार करेगी। जिस क्षेत्र में कर्मचारियों की मांग होगी, उसी क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाया जाएगा ताकि प्लेसमेंट में कोई परेशान न हो। सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 और हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत जिले के युवाओं को छोटी अवधि का प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। इसके तहत युवाओं को हरियाणा कौशल विकास मिशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
योजना के अनुसार जिले में अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। जिला कौशल समिति में डीएम अध्यक्ष हैं और अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी इसके सदस्य हैं। इसमें मुख्य रुप से लेबर ऑफिसर, इंडस्ट्री ऑफिसर, जिला सोशल वेलफेयर ऑफिसर, एजूकेशन ऑफिसर, लीड बैंक मैनेजर आदि शामिल है। जो युवा अपना कौशल विकास करना चाहता हैं वे पंजीकरण जरूर कराएं ताकि उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

सब कमेटी तैयार करेगी रिपोर्ट
योजना के तहत जिला स्तरीय सब कमेटी बनाई गई है। जो जिले में मांग के हिसाब से ही कौशल विकास के लिए रिपोर्ट तैयार करती है। क्षेत्र में कृषि से संबंधित उद्योगों के लिए अधिक मांग है। ऐसे में यह कमेटी यह सुनिश्चित करे कि मांग के अनुरूप संबंधित स्किल सेंटर या आईटीआई से युवा उपलब्ध हो। इसी प्रकार एक काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सब कमेटी में बनाई गई है। इस कमेटी का मुख्य कार्य विभिन्न उद्योगों के साथ तालमेल करके युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोगार युवा योजना के तहत रोजगार पाने के लिए पंजीकरण जरूर कराएं। ताकि उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिलाकर कुशल बनाया जा सके। कौशल विकास बढ़ाने के लिए भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। - संजना कल्याण, प्रोजेक्ट प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed