फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Will make panchayats more empowered: Patil

पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाएंगे : पाटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Will make panchayats more empowered: Patil
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा कि कश्मीर घाटी के मुस्लिम चाहते हैं कि कश्मीरी पंडित वापस लौटें। वहां सभी लोग अमन-चैन से मिलकर रहना चाहते हैं मगर कुछ अराजक तत्वों ने घाटी का माहौल खराब कर रखा है।
पाटिल शुक्रवार को दो दिवसीय करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी जनता का विश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ रहा हैं। साथ ही कश्मीर विकास पथ की ओर भी अग्रसर है मगर कुछ लोगों को यह बरदाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान का भाजपा ने समर्थन नहीं किया है, प्रधानमंत्री ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है, उनकी सोच है कि हर धर्म का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सफलता की झलक लाभार्थियों के चेहरे पर दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाएगी। ई-ग्राम समाज के तहत अब लोग खुद तय करेंगे कि क्या विकास होने चाहिए, उसके लिए बजट आवंटित किया जाएगा। केेंद्र सरकार की योजनाओं की फीडबैक लेने के लिए सीधे लाभार्थियों से बात की जा रही है। गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है। कोरोना के कारण गरीब लोगों के सामने खाने तक की समस्या हो गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण अन्न योजना लागू करके गरीब लोगों के घर राशन पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई विश्वस्तरीय परिस्थितियों की देन है। जहां-जहां भाजपा सरकार हैं, वह शुल्क कम करके महंगाई को नियंत्रित करने का प्रयास किया है, लेकिन गैर भाजपाई सरकारों ने ये कहकर ऐसा नहीं किया कि उन्हें जीएसटी का धन नहीं मिला, जबकि हाल ही में 80 हजार करोड़ जीएसटी का बकाया चुकाया गया है, जो रह गया, वह भी शीघ्र चुका दिया जाएगा। इसलिए गैर भाजपाई प्रदेश सरकारें जनता को गुमराह कर रही हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed