{"_id":"612d43e98ebc3e79f34bd3da","slug":"wife-was-going-abroad-husband-said-i-will-not-be-able-to-live-case-registered-karnal-news-knl81623914","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी जा रही थी विदेश तो पति बोला-जी नहीं पाऊंगा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी जा रही थी विदेश तो पति बोला-जी नहीं पाऊंगा, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गहने और नकदी लेकर फ्लाइट से विदेश जा रही पत्नी का हवाई अड्डे पर पहुंचकर पति ने टिकट रद्द करा दिया। बाद में पुलिस को बताया कि मैं उसके बिना जी नहीं पाऊंगा। मामला इंद्री थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार पत्नी पति के रुपये और अपने गहने लेकर अमेरिका का वीजा लगवाकर जा रही थी कि इसकी भनक पति को लग गई। इसके बाद उसका पति तुरंत दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गया और उसका हवाई जहाज का टिकट रद्द करा दिया फिर वापस अपने गांव पहुंच गया।
तभी इंद्री थाना पुलिस को रात के समय किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह व्यक्ति सलामत मिला और उसने पुलिस को आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस ने पति के खिलाफ ही आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पत्नी, ससुर, साला, फूफा, बुआ और जीजा को ठहराया जिम्मेदार पति ने बताया कि उसके साले व ससुर ने उसे बिना बताए उसकी पत्नी का अमेरिका का वीजा लगवा दिया। वीजा लगने पर उसकी पत्नी उसे बिना बताए घर से गहने व उसके सारे रुपये लेकर गायब हो गई। जब उसने पत्नी की तलाश की तो पता चला कि वह यूएसए जाने वाली है और उसकी टिकट भी हो चुकी है। इसके बाद वह सीधे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा और जैसे-तैसे उसका टिकट रद्द करा दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी यूएसए चली गई तो उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी इसका जिम्मेदार उसकी पत्नी, ससुर, साले, फूफा, बुआ, जीजा आदि होंगे। इंद्री थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मामले की जांच विवेचना अधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। यह पति-पत्नी के झगड़े का मामला है। मामले की जांच की जा रही है। पति के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।