फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife filed a case against missing husband

पत्नी ने लापता पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Wife filed a case against missing husband
नहर पर मोटरसाइकिल व बैग में सुसाइड नोट लिखकर लापता हुए पति को के खिलाफ उसकी पत्नी ने केस दर्ज करा दिया है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके परिवार को बदनाम करने व संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से ये षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सोहन सिंह ने10 मई की शाम को उससे और उसके पिता, माता व बच्चों से मारपीट की थी। वह उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर गया था। इस बारे में वह निसिंग थाना में शिकायत देकर आई थी। 11 मई की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से उसे पता चला की उसका पति सोहन सिंह काछवा नहर के पास अपनी मोटरसाइकिल, चप्पल, कपड़े व एक बैग छोड़कर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बैग की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें छह व्यक्तियों के नाम लिखे हुए थे। आरोप है कि उसके पति के गांव कतलाहेड़ी से उसके परिवार के लोग सेक्टर-12 लघु सचिवालय आए और पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई। 16 मई को दोपहर के समय उसके पति का उसके पास फोन आया कि वह खाटू श्याम राजस्थान में है। उसने अपने पति को घर आने के लिए कहा और इसकी सूचना पुलिस को दी। 17 मई को उसके पति को दोबारा फोन आया कहा कि उसने मंगलवार का व्रत रखा है। चार रोटी पका कर बंद पेट्रोल पंप पर आकर दे कर जा। उसने इसकी पुलिस को सूचना दी और मौके पर ही पकड़वा दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed