फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Why not critical to the safety of government: Rambilas

मोदी की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं केंद्र सरकार : रामबिलास

Sun, 17 Nov 2013 09:54 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 17 Nov 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
Why not critical to the safety of government: Rambilas
करनाल में भाजपा के राज्य अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारत सरकार भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


हरियाणा का जिक्र करें तो मुख्यमंत्री हुड्डा को एक्स सीएम होने का फोबिया हो गया है। हरियाणा महिला और दलित उत्पीड़न में आगे है। गोहाना की रैली कांग्रेस की नहीं थी, वह बापू-बेटा की रैली थी। पुलिसकर्मियों और जेबीटी अध्यापकों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


हरियाणा में हजकां-भाजपा की सरकार आई तो पंजाब की तर्ज पर पुलिस कर्मियों को वेतनमान और गेस्ट टीचरों व सभी छोटे स्कूलों में काम करने वाले तीन लाख कर्मियों को पक्का किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष मर्यादा लांघ रहे हैं। उन्हें भाजपा को अपशब्द कहने पर माफी मांग लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को रामबिलास शर्मा शहर के प्रेम प्लाजा में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि वे राजस्थान के चुरू में जाकर लोगों के सामने कहते हैं कि उनकी दादी और पिता को मारा गया। अब उन्हें मारा जाएगा। बिहार में पटना की रैली में नरेंद्र भाई मोदी दस लाख लोगों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे और पीछे विस्फोट हो रहा था।

मोदी ने कहा था कि दीपावली के दिन हैं, पटाखे छूट रहे होंगे। मामला तब गंभीर नजर आया जब गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि वे लोग दो दिन पहले ही बिहार सरकार को धमाके होने की जानकारी दे चुके थे। नरेंद्र मोदी को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। मम्मी और बेटा हेडक्वार्टर इन इटली की तर्ज पर हरियाणा में बापू बेटा एंड संस बनाया गया। गोहाना में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रैली की गई।

मुख्यमंत्री ने राजस्व पर्याप्त नहीं होने के बाद 30 हजार करोड़ रुपये की घोषणाएं कर दी। हुड्डा ने घोषणा की कि पूर्व मुख्यमंत्री को गाड़ी, बंगला व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इससे साफ है कि हुड्डा को चुनाव से पूर्व ही एक्स सीएम होने का डर सताने लगा है।

सरकार के कई मंत्रियों पर दुराचार, हत्या जैसे संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। कई जेल में बंद है। अशोक खेमका के मामले को वे जोरशोर से उठाएंगे। उन्होंने गुरु नानक दिवस के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी।

मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, वीरेंद्र मराठा, प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया, प्रदेश सचिव कुंवर संजय सिंह उजीना, जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट जंग बहादुर चौहान, जयपाल शर्मा, एडवोकेट वेदपाल, एडवोकेट अमरनाथ सौदा, जयदेव पाढा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, नीलम कश्यप मौजूद रहे।

तेंदुलकर को भारत रत्न देने की सराहना

रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देकर देश के 125 करोड़ लोगों खेल और खिलाड़ियों की भावनाओं का आदर किया है। इसके लिए उन्होंने सरकार की सराहना की।

‘भ्रष्टाचारियों ने मिट्टी में मिलाया देश का नाम’
असंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार के कई मंत्रियों ने अरबों रुपयों के घोटाले करके देश को कलंकित करने का काम किया है।

वहीं, हरियाणा सरकार के कई मंत्री व विधायकों पर संगीन अपराधों के आरोप  हैं। रामबिलास शर्मा स्थानीय जेपीएस अकादमी में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने किया।

मौके पर प्रदेशाध्यक्ष का राणा के समर्थकों ने फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्री ए राजा, सुरेश कलमाड़ी सहित अन्य ने कई घोटालों में करोड़ों रुपयों का गोलमाल किया, वहीं सांसद नवीन जिंदल ने तो कोयले की चोरी करने तक ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय से कोयला घोटाले की फाइल ही गुम करवा दी है, ऐसे सांसदों व मंत्रियों ने देश का नाम मिट्टी में मिला दिया है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल का गुणगान करते हुए कहा कि जो कार्य उनके नेतृत्व में हर वर्ग के लिए किए गए, वे कार्य कांग्रेस पार्टी कभी भी नहीं कर सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घेरने का काम किया, वहीं, मुख्यमंत्री पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा कि इसी मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बरकरार रखने की नीयत व दबाव में आकर सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को प्रदेश में गलत तरीके से जमीन का आवंटन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि दूसरी पीढ़ी के युवाओं के साथ उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है और असंध क्षेत्र के 30 वर्ष पुराने कांग्रेसी परिवार से संबंधित योगेंद्र राणा के परिवार ने राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।


मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, हजकां युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा अरड़ाना, भाजपा मंडल के पूर्व प्रधान बृज टक्कर, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक बनारसी दास वाल्मीकि, जसबीर बाहरी सदस्य राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ, अमर पाल राणा, भाजपा मंडल प्रधान प्रदीप गोयल, सुखदेव सिंह सर्राफ, जयपाल शर्मा, सुरेश जलमाना, बख्शीश सिंह, डॉ. बूटी राम, सज्जन अत्री, राजेश पोपड़ा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed