फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Where the golden bird nests on every branch...

Karnal News: जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Where the golden bird nests on every branch...
जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा...
करनाल। सेक्टर-6 स्थित आर्य समाज मंदिर की योग कक्षा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति गीतों पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ। योग कक्षा के मुख्य योग शिक्षक कृष्ण अरोड़ा के गीत जहां डाल डाल पर सोने की चिडि़या करती है बसेरा... ने साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अश्वनी जुनेजा के गीत धरती सुनहरी अंबर नीला... गीत गाकर खूब तालिया बटोरीं। मीनाक्षी एवं सोनिया ने दिल दिया है जान भी देंगे..., सुशील, सतीश और पार्थ ने मेरा रंग दे बसंती चोला पर नृत्य पेश किया। नंदा ने हास्य योग करवाया गया। पार्षद मेघा भंडारी ने मुख्य अतिथि एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के फाउंडर सदस्य पद्म सेन गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मनीषा अग्रवाल ने मंच का संचालन किया। योग कक्षा के सीनियर योग शिक्षक काठपाल ने देश भक्ति पर अपने विचार रखे। सेक्टर छह में तिरंगा रैली भी निकाली गई। पार्षद मेघा भंडारी ने सेक्टर छह तिकोना पार्क में एक बड़ा योग शेड मंजूर करने की घोषणा की। इस मौके भारत स्वाभिमान न्यास जिला अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सुरिंदर नारंग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed