फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   when stopped from stealing , the watchman was thrown in to the fire

चोरी की मंशा से मंडी में घुसे चोर, आग लगाकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
when stopped from stealing , the watchman was thrown in to the fire
अनाज मंडी में शुक्रवार की रात चोरों ने धान की बोरियां उठाने की मंशा से बोरियों की सुरक्षा कर रहे चौकीदार को आग से झुलसा दिया। अनाज मंडी में बालाजी इंटरप्राइजेज पर नियुक्त चौकीदार को शेड के नीचे पड़ी धान की बोरियों के पहरे के लिए लगाया गया था। रात करीब 12 बजे के बाद पांच नकाबपोश चोरी की मंशा से बोरियां उठाने के लिए वहां पहुंचे। बालाजी फर्म की ओर से नियुक्त चौकीदार सुरेंद्र कुमार ने उनका विरोध किया। चौकीदार द्वारा विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया। सुरेंद्र जिस अलाव को जलाकर बैठा था। आरोपियों ने उसे उसी में झोंक दिया। इससे सुरेंद्र के मुंह और हाथ-पांव झुलस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरेंद्र कुमार चौकीदार को एंबुलेंस से करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे को लेकर आज मंडी में सभी आढ़ती इकट्ठे हो गए और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। आए दिन मंडी में हो रही घटनाओं से मंडी के आढ़ती व लेबर के लोग सहमे हुए हैं। आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक शीशपाल गुप्ता, मंडी सचिव राकेश हंस, पूर्व प्रधान वीरेंद्र बंसल, कांग्रेसी नेता सुल्तान सिंह ने मंडी में रात को पुलिस गश्त की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed