{"_id":"690cfa71ba02f9c8420e83c4","slug":"wheat-seeds-and-spray-pumps-distributed-to-farmers-karnal-news-c-18-knl1008-774906-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसानों को गेंहू बीज और स्प्रे पंप किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसानों को गेंहू बीज और स्प्रे पंप किए वितरित
Fri, 07 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
करनाल। संरक्षण कृषि पर सीआरपी परियोजना के अंतर्गत वीरवार को आईसीएआर केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) ने एससी-एसपी योजना के तहत किसानों की गोष्ठी व बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य धान अवशेषों का प्रबंधन व शून्य जुताई गेहूं बुवाई को बढ़ावा देना रहा ताकि पराली जलाने की समस्या को कम किया जा सके। इसमें केआरएल-210/283 किस्म का गेहूं बीज 100 किसानों को व स्प्रे पंप 31 किसानों को वितरित किए गए। मृदा एवं फसल प्रबंधन प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. एके राय ने संस्थान के विकसित मृदा सुधार तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाएं और क्षारीय भूमि सुधार तकनीकों को प्रयोग में लाकर उत्पादकता बढ़ाएं। ब्यूरो
विज्ञापन