{"_id":"6439b8b83161bc4da30d5608","slug":"wheat-carts-caught-fire-due-to-short-circuit-hundreds-of-carts-caught-fire-karnal-news-c-18-1-91584-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं के कट्टों में आग लगी, सैकड़ों कट्टे चढ़े आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं के कट्टों में आग लगी, सैकड़ों कट्टे चढ़े आग की भेंट
Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में खड़ा अग्निशमन वाहन।
विज्ञापन
बाबैन। अनाज मंडी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के कट्टों में आग लग गई। इससे गेहूं के सैकड़ों कट्टे आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी देवेंद्र कुमार, जगमीत सिंह, राजबीर व मदन लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बाबैन मंडी में एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं मार्केट कमेटी के सचिव मनोज पाराशर, सहायक सचिव जोगिंद्र हुड्डा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी आग बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीम व अन्य लोगों का सहयोग किया।
जानकारी के अनुसार बाबैन अनाज मंडी में शाम करीब चार बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से दो दुकानों के सामने लगे गेहूं के कट्टों में आग लग गई। आग लगते ही बाबैन मंडी में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं बाबैन मंडी एसोसिएशन के प्रधान हरिकेश सैनी, मंडी के व्यापारियों सतबीर रामपुरा, सोनू सैनी, कृष्ण लाल सहित व्यापारियों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि गर्मी के मौसम में आग का ज्यादा खतरा बना रहता है इसलिए मंडी में पड़े लाखों गेहूं के कट्टों का तुरंत उठान किया जाए।