{"_id":"6903c63b85b9631c2107baaf","slug":"welcomed-by-showering-flowers-on-the-morning-procession-karnal-news-c-18-knl1008-770209-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Fri, 31 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 की ओर से कार्तिक मास के उपलक्ष में प्रतिदिन प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी सेक्टर-8 के विभिन्न मार्गो से होती हुई चंद्र प्रकाश मदान, मधु मदान और चेतन मदान के घर पर पहुंची। यहां पर कलाकार वीणा सेठ और सुषमा धमीजा ने महादेवा ओ महादेवा सारी उम्र करुंगी तेरी सेवा, भोले जी मेरी लाज रखना भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पंडित हरीश आचार्य ने बताया कि आज के दिन भगवान श्री कृष्ण व गोमाता के पूजन से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली आती है, कार्यो में बाधाएं दूर हो जाती हैं और मन वांछित फल प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन