फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Welcome to Khelo India Youth Games torch race in Karnagri

कर्णनगरी में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स मशाल दौड़ का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Khelo India Youth Games torch race in Karnagri
हरियाणा में चार से 13 जून के बीच आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को यादगार बनाने के लिए खेल विभाग ने तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में विभाग ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल दौड़ का रूट जारी कर दिया है और सभी जिलों के खेल अधिकारियों को सात मई को पंचकूला में होने वाले खेलो इंडिया लॉन्च समारोह में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। आठ मई से 22 मई तक प्रदेश के हर जिले में मशाल दौड़ के स्वागत समारोह की तारीख भी घोषित कर दी है। यह दौड़ 27 मई को कर्ण स्टेडियम पहुंचेगी।
विज्ञापन


 


करनाल के जिला खेल अधिकारी अशोक दुआ ने कहा कि जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की प्रमोशनल सेरेमनी के संदर्भ में खेल विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी खेल अधिकारियाें को सात मई को पंचकूला के खेलो इंडिया लॉन्च समारोह में हिस्सा लेना होगा। आठ मई को पंचकूला से शुरू होकर हर दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई मशाल दौड़ 27 मई को करनाल पहुंचेगी।

विज्ञापन


 

शाम को होगी राहगीरी

जिले में 27 मई की शाम राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें शहर के लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। प्रदेश में होने वाली खेल प्रतियोगिता में जिले के 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मशाल दौड़ में धाकड़ ऑन व्हील्स वाहन भी जिले में पहुंचेगा, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा। आयोजन स्थल पर लोगों के मनोरंजन की व्यवस्था की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

16 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के 16 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की तारीख घोषित होते ही सभी खेलों के खिलाड़ी तैयारी में जुट गए हैं। प्रतियोगिताएं पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में चार से 13 जून के बीच आयोजित होंगे। इस बार खेलो इंडिया की थीम हरियाणा की बेटियों को समर्पित है।

 

कब कहां पहुंचेगी मशाल
पंचकूला को छोड़कर सभी जिलों में शाम छह बजे होगी मशाल दौड़ सेरेमनी
 

आठ मई 12 बजे पंचकूला से शुरू
नौ मई यमुनानगर
दस मई कैथल
11 मई गुरुग्राम
12 मई फतेहावाद
13 मई सिरसी
14 मई हिसार
15 मई भिवानी
16 मई रोहतक
17 मई झज्जर
18 मई चरखी दादरी
19 मई महेंद्रगढ़
20 मई रेवाड़ी
21 मई जींद
22 मई नूह
23 मई पलवल
24 मई फरीदाबाद
25 मई सोनीपत
26 मई पानीपत
27 मई करनाल
28 मई कुरुक्षेत्र
29 मई अंबाला
30 मई को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में उद्घाटन सेरेमनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed