फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will remain dry, farmers will get relief

Karnal News: खुश्क रहेगा मौसम, किसानों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain dry, farmers will get relief
एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना से किसानों की बढ़ गई थी चिंता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम लगातार परिवर्तनशील है लेकिन किसानों को फिलहाल राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ से 22 व 23 अप्रैल को जो मौसम में बदलाव की संभावना थी, वह फिलहाल टल गया है। जिससे आगामी 27 अप्रैल तक फिलहाल मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिससे गेहूं की कटाई में जुटे किसानों के लिए राहत की बात है।
अभी 19 अप्रैल को ही जिले में मौसम का मिजाज बदला तो इंद्री क्षेत्र में गेहूं, दलहन और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। वैसे इस बार गेहूं की पूरी फसल के दौरान मौसम किसानों के अनुकूल ही रहा है लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को ही 22 व 23 अप्रैल को करनाल व पानीपत जिले में मौसम बदलने की संभावना जताई थी। ये पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर था लेकिन आईएमडी की ओर से रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब 27 अप्रैल तक मौसम खु्श्क रहने की संभावना है, हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है।
विज्ञापन

यदि कोई और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता तो ये समय गेहूं किसानों के लिए काफी राहत भरा है। क्योंकि इन दिनों 50 प्रतिशत के करीब गेहूं की कटाई हो चुकी है, आने वाले सप्ताह में गेहूं कटाई का अधिकतर कार्य पूरा हो जाने की संभावना है। साथ ही ये भी कहा गया कि मौसम लगातार परिवर्तनशील है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed