फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather will change, possibility of rain

Karnal News: मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Weather will change, possibility of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। शनिवार को भी तेज हवा चलती रही और मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड रही। मार्च के अंतिम सप्ताह में हल्की बारिश व बादल छाए रहने की की संभावना है। वहीं तेज हवा चलेगी, जिससे ठंडक बनी रहेगी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।


चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. एमएल ने बताया कि 25 मार्च तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। परिवर्तन आंशिक रूप से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण होगा। 24 मार्च को अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाएंगे। कुछ क्षेत्रों व जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य स्थानों पर गरज के बौछार रहेगी। दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आएगी। इस दौरान तेज हवा चलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बढ़ता तापमान सरसों व गेहूं की फसल के अच्छा नहीं है। यदि तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो गेहूं की बाली व दाना तैयार नहीं हो पाएगा। कृषि विभाग ने इसे लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed