फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather Forecast Highlights Haryana: Clouds will prevail from tomorrow, there is a possibility of severe cold

Haryana Weather News: पहाड़ों में होगी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में जमेगा पाला, कल से छाएंगे बादल, कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 01:12 AM IST
सार

Haryana Weather Update: हिमाचल व जम्मू क्षेत्र के पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश हो सकती है। जिसका असर मैदानी क्षेत्र में हरियाणा, पंजाब व दिल्ली तक पड़ेगा। 

विज्ञापन
Weather Forecast Highlights Haryana: Clouds will prevail from tomorrow, there is a possibility of severe cold
मौसम - फोटो : self

विस्तार

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 16 दिसंबर को बादल छाने और 17 दिसंबर की रात से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान गिरने के कारण पाला जमने की भी संभावना है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जिला स्तरीय कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार हिमाचल व जम्मू क्षेत्र के पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश हो सकती है। जिसका असर मैदानी क्षेत्र में भी पड़ेगा। इससे हरियाणा, पंजाब और दिल्ली क्षेत्र में ठंड बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कुंडली-सिंघु बॉर्डर : 385 दिन बाद शुरू हुआ आवागमन, तीन लेन चालू , मरम्मत पूरी होने तक नहीं गुजरेंगे बड़े वाहन
विज्ञापन


केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीके सारस्वत ने बताया कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान घटने से 17 दिसंबर की रात को शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच संभावित है। इसलिए सब्जी की फसलों को पाले के प्रभाव से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः डीएपी के बाद यूरिया के लिए सड़क जाम : किसान बोले-कल आधार कार्ड जमा करवाए , आज दुकान का ताला भी नहीं खुला
 
इससे पाले के प्रभाव को कम किया जा सकता है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20.4 व न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed