फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Weather favorable for farming, tomorrow will be cloudy, there may be drizzle

Karnal News: मौसम खेती के अनुकूल, कल छाएंगे बादल, हो सकती है बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
Weather favorable for farming, tomorrow will be cloudy, there may be drizzle
करनाल। मौसम परिवर्तनशील है लेकिन किसानों के धान कटाई के लिए सर्वोत्तम है। रविवार को दिन के समय में तेज गर्मी रही, वहीं रात का तापमान भी पिछले तीन दिनों की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा रहा। हालांकि रविवार की शाम को मौसम में हल्की धुंध भी नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार करनाल में दस अक्तूबर को आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी, कहीं कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम लगातार खेती के अनुकूल बना हुआ है। धान की कटाई भी लगभग 50 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। वैसे खेतों में धान की कटाई का कार्य लगातार चल रहा है। पिछले दो दिनों में तापमान में भी बदलाव आया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे दिन के समय गर्मी हो रही है। शनिवार की तरह रविवार की रात को भी गर्मी महसूस हुई। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के जिला कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम शाखा के अनुसार फिलहाल 11 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन 10 अक्तूबर को आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी, इसलिए किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 11 अक्तूबर को फिर मौसम खुश्क होने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 9 व 10 अक्तूबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद 11अक्तूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलने से रात के तापमान में गिरावट और मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed