फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water supply system will improve with crores, people will get reliefWater supply system will improve with crores, people will get relief

Karnal News: करोड़ों से सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था, लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply system will improve with crores, people will get reliefWater supply system will improve with crores, people will get relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर व जिला वासियों को शुद्ध पेयजल व सीवरेज की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए करीब 25 करोड़ 89 लाख रुपये की राशि खर्च कर 8826 घरों को नए कनेक्शन देकर जलापूर्ति की जाएगी।
इस कार्य के लिए विभाग की ओर निविदा लगा दी गई है। शहर में करीब 16 किलोमीटर क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी व सीवरेज भी डाले जाएंगे।
यह सुविधा देने से पहले विभाग की ओर से पानी की प्रति व्यक्ति खपत के हिसाब से सर्वे भी करवाया गया है। जल्द नई पाइप लाइन बिछने से लोगों को नल के जरिये घरों में शुद्ध जल मिलेगा। विभाग की अमृत योजना के तहत नई वैध कॉलोनियों के साथ-साथ निसिंग, तरावड़ी, नीलोखेड़ी व असंध में भी जरूरत अनुसार गहरे ट्यूबवेल, नई पाइप लाइन, घर में नल, पानी का नया कनेक्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की इस परियोजना से जहां लोगों को उनके घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलेगा, वहीं विभिन्न वार्डों में पानी की लीकेज की समस्या भी दूर होगी। नीलोखेड़ी कस्बे में योजना के तहत बालाजी कंपनी को टेंडर दिया गया है जहां पर पानी के करीब 1550 नए कनेक्शन लग चुके हैं। निसिंग में चार करोड़ 49 लाख रुपये की राशि से ट्यूबवेल, पंप चैंबर, वीएफडी, वाटर मीटर, एफएचटीसी लगेंगे। तरावड़ी में चार करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से दो गहरे ट्यूबवेल, दो पंप चैंबर, वीएफडी, वाटर मीटर, एफएचटीसी स्थापित होंगे। नीलोखेड़ी में छह करोड़ 71 लाख रुपये की राशि से ट्यूबवेल, पंप चैंबर, वीएफडी, वाटर मीटर, एफएचटीसी लगाए जाएंगे। असंध में 1028 लाख रुपये की राशि से 3.50 एमएलडी का एक सेप्टिक टैंक, शहर में पुन: उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रहेगी पानी की किल्लत ः विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शहर में यह परियोजना सिरे चढ़ने पर किसी भी वार्ड में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। योजना के तहत जिन घरों में पहले से पानी का कनेक्शन है, उन पर नया मीटर लगाने का काम किया जाएगा। घरों में पानी का मीटर लगने से अतिरिक्त जल की बर्बादी नहीं होगी तथा लोग जरूरत के हिसाब से ही पानी खर्च करेंगे। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार एक महाग्राम या शहर में एक व्यक्ति की प्रतिदिन की पानी खर्च क्षमता 75 एलपीसीडी (प्रति व्यक्ति प्रतिदिन लीटर खर्च क्षमता) व गांव में 55 एलपीसीडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed