फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Was to be sent to Portugal and sent to Armati, case registered

Karnal News: भेजना था पुर्तगाल और भेज दिया अरमाटी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Was to be sent to Portugal and sent to Armati, case registered
विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख 33 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी महलांवाली गांव के कुलदीप के साथ हु़ई है। वहीं थाना सदर जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर अमर विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप, उसके बेटे चंदन, नगला जागीर निवासी सुनील और राजबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील और राजबीर गुलाब नगर में जूस की दुकान करते हैं। आरोपियों ने कहा वे उसे पुर्तगाल भेज देंगे। इस पर 15 से 16 लाख रुपए का खर्च आएगा।
विज्ञापन

आरोपियों की बातों में आकर उसने अपने भाई सतबीर सिंह के दस्तावेज और एक लाख रुपए कुलदीप को दिए। आरोपियों ने उसके भाई को दुबई से अरमाटी भेज दिया। पुर्तगाल जाने के लिए और पैसे मांगने लगे। उसने पैसे दे दिए, लेकिन इसके बाद भी उसके भाई को पुर्तगाल नहीं भेजा। बार बार कहने पर अरमाटी से बेलारूस भेज दिया। वहां पर अब उसका भाई सतबीर कुमार जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed