फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Warm welcome to the New Year with fireworks in the cold night

Karnal News: सर्द रात में आतिशी नजारों से नव वर्ष का गर्मजोशी से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Warm welcome to the New Year with fireworks in the cold night
सर्द रात में आतिशी नजारों से नव वर्ष का गर्मजोशी से स्वागत
होटलो, रेस्टोंरेट पर सजी महफिलें, फिल्मी गीतों पर थिरके युवा दिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहरवासियों ने रविवार रात नाच-गाकर पूरे उत्साह के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। शहर के क्लबों, होटलों व अन्य स्थानों पर लोगों जमकर जश्न मनाया। इस दौरान हर कोई जुदा अंदाज में रंगा नजर आया। हर शख्स ने अपने-अपने तरीके से वर्ष-2023 को विदाई दी, वहीं नूतन वर्ष 2024 का नई उम्मीदों और जोश के साथ स्वागत किया। कहीं हवन में आहुतियां डालकर नए साल में मंगलकारी होने की कामना की गई, कहीं महफिलें सजीं, जिसमें युवा थिरकते नजर आए। मध्यरात्रि को 12 बजकर एक मिनट होते ही कर्णनगरी का आसमान आतिशी नजारों से भर गया। लोगों ने आतिशबाजी व पटाखों से नए साल का स्वागत किया।
बीता वर्ष 2023 का अंतिम दिन रविवार होने के कारण अवकाश भी था, जिसके कारण लोगों ने नए साल की बर्फीली पहाड़ियों, तीर्थ स्थलों आदि पर भी जाने की योजना को क्रियान्विंत किया, वहीं बड़ी संख्या में मंदिरों में पूजा की गई। गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने दिनभर गुरुवाणी सुनकर साल का अंतिम दिन बिताया और नए साल का स्वागत किया। साथ ही करनाल की बाबा हजरत अली दरगाह पर भी नए साल के स्वागत में केक काटा गया।
विज्ञापन

लोगों ने अपने मुल्क व अपनों की सलामती के लिए दुआएं मांगी। साथ ही लोगों ने करनाल क्लब, हवेली, अमोडो आदि शहर के कई प्रमुख होटलों, ढाबों व रेस्टोरेंट पर नए साल की पार्टी की। रविवार की मध्यरात्रि को भी धुंध छाई थी, लेकिन इसके बावजूद जैसे ही रात को 12 बजे, इसके बाद तो शहरभर में पटाखों की आवाजें गूंजने लगी। आतिशी नजारे दिखने लगे। मध्यरात्रि से ही लोगों के मोबाइल फोन की घंटियां भी बजने लगीं। फोन करके, सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed