फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wanted crook of Ankush Kamalpur gang caught in the hands of STF Ambala

अंकुश कमालपुर गैंग का वांछित बदमाश चढ़ा एसटीएफ अंबाला के हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wanted crook of Ankush Kamalpur gang caught in the hands of STF Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्पेशल टास्क फोर्स अंबाला की टीम ने अंकुश कमालपुर गैंग के एक वांछित सक्रिय सदस्य को भारी मात्रा में देसी हथियारों व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से तीन अवैध पिस्तौल, दो 32 बोर और एक नौ एमएम व 12 कारतूस बरामद किए गए।
एसटीएफ अंबाला इंचार्ज निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश के लिए थाना सदर करनाल की एरिया में मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य व उसके गैंग के हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता राहुल वासी गांव प्योंत, करनाल के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी राहुल को काबू किया गया। आरोपी से तीन अवैध देशी पिस्तौल, दो 32 बोर और एक नौ एमएम व 12 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी राहुल के खिलाफ जिला करनाल में हत्या का प्रयास व लूट की विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी की गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ ने करनाल से ही इनामी गैंगस्टर को किया था गिरफ्तार
एसटीएफ की टीम ने करनाल से ही एक अक्तूबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियारों की सप्लाई करने के आरोपी मुकेश निवासी गांव जांबा थाना निगदू को भारी मात्रा में विदेशी हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी से चार विदेशी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि गैंगस्टर नीरज पूनिया के भाई बृजपाल व प्रहलाद खाटवा वासी अवोहर का मर्डर करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed