{"_id":"618ed7f2f5a5a61a650ae1ef","slug":"waiting-list-issued-after-the-holiday-students-will-be-able-to-deposit-fees-today-karnal-news-knl894046168","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद जारी हुई वेटिंग सूची, विद्यार्थी आज जमा करा सकेंगे फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद जारी हुई वेटिंग सूची, विद्यार्थी आज जमा करा सकेंगे फीस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। पहली मेरिट लिस्ट के दौरान केवल 50 प्रतिशत सीटें ही कॉलेजों में भर पाईं। अन्य सीटों पर दाखिलों के लिए विभाग के शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को कॉलेजों में ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की गई। लेकिन विभाग की अव्यवस्था के कारण विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए।
दोपहर बाद कॉलेजों की छुट्टी के बाद विभाग की ओर से वेटिंग सूची जारी की गई। इसी सूची के आधार पर आज कॉलेजों में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कॉलेजों में उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब वे मेरिट सूची में नाम देखने के बाद आज फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार सुबह ही वेटिंग सूची जारी करनी थी। लेकिन दोपहर 3 बजे तक सूची जारी नहीं हुई। ऐसे में विद्यार्थी कॉलेजों में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद दिनभर इंतजार करते रहे। छुट्टी का समय होने के कारण वे बिना दाखिला कराए घर लौट गए। शहर के सात कॉलेजों में पीजी की 1873 सीटें हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
आवेदन 2006 आए, दाखिला 180 ने ही लिया
सबसे ज्यादा 2006 आवेदन पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में आए। लेकिन फीस जमा कराने के बाद दाखिला लेने वालों की संख्या कम ही है। यहां सीटों की संख्या 370 है। अब तक 180 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई। ऐसी ही स्थिति शहर के अन्य छह कॉलेजों में भी है।
फीस के बाद ये दस्तावेज कराने होंगे जमा
पीजी में दाखिले के लिए फीस जमा कराने के बाद विद्यार्थी को रसीद, ग्रांड टोटल वाली स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट (अगर ये मार्कशीट नहीं है तो पहले से छह सेमेस्टर तक की सभी मार्कशीट), परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, एससी-बीसी एवं आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, अपने बैंक खाते की पासबुक, कॉलेज द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, गैप ईयर है तो गैप ईयर शपथ पत्र व फॉर्म-9ए सहित वे सभी कागजात जो फॉर्म भरते समय संलग्न किए थे, उनकी फोटो कॉपी व मूल दस्तावेज लेकर कॉलेज में संबंधित दाखिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
कॉलेज सीटें
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज 370
राजकीय कॉलेज मटक माजरी 120
राजकीय महिला कॉलेज 175
गुरु नानक खालसा कॉलेज 240
केवीए डीएवी 338
डीएवी पीजी कॉलेज 370
दयाल सिंह कॉलेज 260
कुल 1873
स्नातक : द्वितीय और तृतीय वर्ष की दाखिला प्रक्रिया भी संपन्न
विभाग के शेड्यूल के अनुसार 12 नवंबर तक स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी फीस जमा कराकर दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर सकते थे। विभाग की ओर से अभी तक इन विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने का समय नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी अभी तक फीस जमा नहीं करा पाए, उन्हें अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय के चक्कर काटने होेंगे।
पीजी की ओपन फिजिकल काउंसलिंग हो चुकी है। आज इसी आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का इस सूची में नाम आए, वे फीस जरूर जमा कराएं।
- डॉ. सुभाष जागलान, नोडल अधिकारी दाखिला प्रक्रिया, राजकीय पीजी कॉलेज