फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Voting will take place in eight schools today; the process will begin at 10 AM.

Karnal News: आज आठ स्कूलों में होगा मतदान, सुबह 10 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Voting will take place in eight schools today; the process will begin at 10 AM.
करनाल। अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए जारी वोटिंग प्रक्रिया जिले में रफ्तार पकड़ चुकी है। अब तक 32 स्कूलों में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और विद्यार्थियों में अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में इस प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे हर छात्र अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सके। मतदान को लेकर स्कूलों में अलग ही माहौल बना हुआ है। अधिकांश शिक्षण संस्थानों की कंप्यूटर लैब को अस्थायी पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया है। यहां छात्रों को कतारबद्ध तरीके से बुलाया जा रहा है और वे एक-एक कर अपने पसंदीदा शिक्षक के नाम पर वोट डाल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित रहे, इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षकों और स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के आठ प्रमुख स्कूलों में मतदान होगा। इनमें एसडीएमएन विद्या मंदिर नीलोखेड़ी, टेगौर बाल निकेतन, बाबा रामदास विद्यापीठ, अमर ज्योति पब्लिक स्कूल इंद्री, ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल, वीपी इंटरनेशनल स्कूल, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में वोटिंग होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed