{"_id":"637e87b49054113dcf4181f7","slug":"votes-of-youth-will-be-made-heads-of-educational-institutions-karnal-news-knl12844934","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिक्षण संस्थानों के मुखिया बनवाएंगे युवाओं के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिक्षण संस्थानों के मुखिया बनवाएंगे युवाओं के वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नई वोट बनवाने के लिए अब शिक्षण संस्थानों के मुखिया भी कार्य करेंगे। अपने संस्थान के जिन युवाओं की उम्र 18 या इससे अधिक होगी, उनकी वोट बनवाएंगे। इसके लेकर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले व सबसे ज्यादा वोट बनवाने वाले स्कूल, कॉलेज और आईटीआई प्रिंसिपल को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
मंडल आयुक्त संजीव वर्मा बुधवार को लघु सचिवालय में फोटो युक्त मतदाता सूची 2023 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुडे़ अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों का भी यह दायित्व बनता है कि वह बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से युवाओं के वोट बनवाएं। इस कार्य में संबंधित बीएलओ बूथ एजेंटों को पूर्ण सहयोग देंगे। अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो तुरंत इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय में दें।
पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक करने में ईआरओ की अहम भूमिका है। इसके लिए सभी ईआरओ अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ पर कड़ी नजर रखें और उनकी प्रत्येक बूथ पर उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा बूथों का औचक निरीक्षण भी करते रहें और उनकी उपस्थित रिपोर्ट दूरभाष पर भी ले सकते हैं। नई वोट बनाने के कार्य का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो, इसके अलावा गांवों में सरपंच तथा शहरी क्षेत्र में नगर पार्षदों के माध्यम से मुनियादी करवाना भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
बीएलओ को दिए जाएंगे लक्ष्य
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने कहा कि सभी ईआरओ अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को नई वोट बनाने का प्रत्येक दिन का लक्ष्य दें ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं के वोट बन सकें। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या स्थान छोड़कर किसी अन्य स्थान पर रहने लगे हैं तो उनका नाम मतदाता सूची से हटाएं।
युवा स्वयं भी भर सकते हैं फार्म
चुनाव तहसीलदार जय किशन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्थापित एनवीएसपी पर स्वयं भी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए नंबर 6, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म नंबर 7 और मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, आयु व एक जगह से दूसरी जगह वोट स्थानांतरण करने के लिए फार्म नंबर 8 भर सकते हैं।
मंडल आयुक्त ने किया चार केंद्रों का निरीक्षण
करनाल। मंडल आयुक्त ने बुधवार को गांव शामगढ़, झंझाडी, आदर्श पब्लिक स्कूल करनाल और फूसगढ़ में पहुंचकर फोटो युक्त मतदाता सूची 2023 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। बीएलओ को निर्देश दिए कि वे नये वोट बनाने के लिए वितरित किए गए फार्मों का रिकार्ड रखने के लिए रजिस्टर लगाए और जो लोगों फार्म लेकर जाते हैं उनसे निजी तौर पर संपर्क करके वोट अवश्य बनाएं। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।