{"_id":"69767d8b784ffd505b06dd62","slug":"voters-day-celebrated-at-haryana-police-academy-karnal-news-c-18-knl1018-832026-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हरियाणा पुलिस अकादमी में मनाया मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हरियाणा पुलिस अकादमी में मनाया मतदाता दिवस
Mon, 26 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
हरियाणा पुलिस अकादमी की डॉ. भीमराव आंबेडकर रंगशाला में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। निदेशक कला रामचंद्रन की ओर से अकादमी के डीएसपी नरेश कुमार को कार्यक्रम का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों सहित 435 जवानों ने भाग लिया। शपथ दिलाई गई। नरेश कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार जो व्यक्ति 18 वर्ष आयु पूरी कर चुका है वह मतदान कर सकता है बशर्ते वह भारत का स्थायी नागरिक हो।
लोकतंत्र को और मजबूत बनाने की ली शपथ
करनाल। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हरियाणा हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट उचानी में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने संस्थान के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों को लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करने के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह बिना किसी प्रलोभन, दबाव या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
मनरेगा को कमजोर करने की साजिश- गोगी
मूनक।मनरेगा योजना के नाम बदलने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने रविवार को असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव मूनक की वाल्मीकि धर्मशाला में एक बैठक की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर और किसान के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी। बैठक में फोम सिंह, सुरजीत राणा, जितेंद्र चोपड़ा, जसबीर सरपंच एंचला, सरपंच खेरी मूनक तेजेंद्र सिंह, रामफल शर्मा, खेम चंद ओड आदि मौजूद रहे। संवाद