फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vinay's family said the viral video of the couple was fakeVinay's family said the viral video of the couple was fake

Karnal News: कपल की वायरल वीडियो को विनय के परिवार ने बताया फेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vinay's family said the viral video of the couple was fakeVinay's family said the viral video of the couple was fake
- बहन बोली, बिना पुष्टि के फोटो वीडियो न करें पोस्ट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा था, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है और उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है।


19 सेकेंड का यह वायरल वीडियो किसी अन्य का है। विनय की बहन सृष्टि नरवाल ने फेक वीडियो को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निवेदन है कि बिना जांच किए और परिवार से बिना पूछे कोई भी खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। अगर कुछ चला रहे हैं तो उसकी एक बार पुष्टि जरूर कर लें। झूठी सूचना न फैलाएं। मेरा भाई मेरे लिए सबकुछ था और वह एक सम्मान का हकदार है। इसलिए कोई भी गलत सूचना न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed