{"_id":"66679b47400d0ba1f90eed84","slug":"villagers-raised-slogans-at-dsp-office-karnal-news-c-18-knl1008-407626-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीएसपी कार्यालय पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीएसपी कार्यालय पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। मधुबन थाना क्षेत्र के रांवर गांव में एक युवक पर हुए हमले के बाद आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने के विरोध में घायल के परिजनों ने डीएसपी कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने डीएसपी से सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
सोमवार को डीएसपी कार्यालय में पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि गत 22 मई की शाम को रांवर निवासी 34 वर्षीय अशोक कुमार शाम के समय पैदल अपने घर की और आ रहा था। करीब एक दर्जन युवकों ने लाठी डंडों से अशोक पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया था। उसको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। परिजनों का कहना है कि अशोक कुमार पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। परिजनों ने मामले की शिकायत मधुबन पुलिस में कर दी थी लेकिन करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। अशोक के परिजनों के साथ अनेक ग्रामीण डीएसपी मनोज कुमार से मिलने घरौंडा पहुंचे थे। डीएसपी मनोज कुमार ने ग्रामीणों से मिलकर मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है