{"_id":"64da92e2cfcb81e4370d52a4","slug":"villagers-agitated-over-drinking-water-crisis-highway-jammed-karnal-news-c-18-knl1008-196548-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, हाईवे किया जाम
विज्ञापन
पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, हाईवे किया जाम
- बोले, 20 दिनों से पीने के पानी के लिए भटक रहे मगर कोई नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। जभाला गांव में पिछले बीस दिनों से पेयजलापूर्ति बाधित है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों को गर्मी के दौरान पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को नेशनल हाईवे 709-ए पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शीघ्र समाधान कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
जभाला गांव के ग्रामीण सचिन, नरेश, कृष्ण, फौजी, मंजीत, आजाद, सरदारा, गोगी, अंकुश, काला, कृष्णा, पदमा, रोमी, जागो, मुनीशा आदि ने बताया कि पिछले करीब 20 दिनों से पानी की समस्या आ रही है। गर्मी का सीजन होने के चलते पानी की ज्यादा जरूरत होती है। यहां ट्यूबवेल से घरों को पेयजलापूर्ति दी जाती है, लेकिन इस समय घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके बारे में प्रशासन को भी कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। जिसके चलते ज्यादा समस्या आ रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सूचना मिलने पर जेई सुनील कुमार व पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेई सुनील कुमार के शीघ्र समाधान कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिन में ग्रामीणों की पानी की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।