फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villager attacked with a needle

Karnal News: ग्रामीण पर सूए से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Villager attacked with a needle
करनाल। खेड़ी शर्फअली के एक ग्रामीण पर रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित सुखविंद्र सिंह ने थाना असंध में दो नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दी है और बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। सुखविंद्र ने बताया कि 10 जून की रात करीब नौ बजे उसके भतीजे प्रिंस के साथ गांव के ही रेशम उर्फ शमशेर और चेता ने पहले गाली-गलौज की। जब उसने समझाने की कोशिश की तो करीब 11 बजे दोनों ने रास्ता रोक लिया। चेता ने उसके हाथ पकड़ लिए और रेशम ने उसकी आंख के पास सूए से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुखविंद्र ने बताया कि आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं कि अगर पुलिस कार्रवाई की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed