Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Village government: After 20 months, the election bugle sounded

गांव की सरकार : 20 माह बाद बजा चुनावी बिगुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Village government: After 20 months, the election bugle sounded
करनाल। पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के 20 माह बाद जिले में पंचायती राज चुनाव का बिगुल बजा है। करनाल में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। जिले के करीब साढ़े सात लाख ग्रामीण मतदाता 395 पंचायत, नौ ब्लॉक समिति और एक जिला परिषद के कुल 4531 जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन

21 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए नौ नवंबर और सरपंच व पंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जिले के ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देशानुसार, आज जिला उपायुक्त पंचायत चुनाव की विधिवत अधिसूचना जारी करेंगे। पंचायती राज के जिले में कुल नौ ब्लॉक हैं। इनमें 395 सरपंच, 3901 पंच, नौ पंचायत (ब्लॉक) समिति चेयरमैन व कुल 200 समिति सदस्य, एक जिला परिषद चेयरमैन और 25 सदस्य के लिए चुनाव होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। जारी निर्देशों के अनुसार, यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को करवाया जाएगा। इसी प्रकार किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2021 में कार्यकाल पूरा होने पर पंचायतें भंग हो गई थी। तभी से ग्रामीण विकास भी रुका हुआ था और लोग व चुनाव लड़ने के इच्छुक चुनाव का शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे थे। ब्यूरो
पंचायत समिति चेयरमैन के तीन पर महिला आरक्षित
जिले की कुल 395 पंचायतों में से पचास प्रतिशत महिला आरक्षित हैं। वहीं पंचायत समिति में भी चेयरमैन के कुल नौ पद हैं। इनमें से तीन महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। एक एससी (इंद्री) और दो सामान्य (असंध और घरौंडा) महिला के हैं। जबकि एससी पुरुष के दो (करनाल व कुंजपुरा) और सामान्य में महिला के अतिरिक्त चार (चिढ़ाव, मूनक, नीलोखेड़ी और निसिंग) चेयरमैन पद हैं। जिला परिषद के चेयरमैन का पद भी सामान्य महिला आरक्षित है। इसके सदस्यों के कुल 25 पद हैं।

जिले में 891 बूथों पर होगा मतदान
चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कुल 891 बूथ बनाए गए हैं। जहां सभी पदों के लिए मतदान होगा। कुल सात लाख 53 हजार 649 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें तीन लाख 54 हजार 730 महिलाएं और तीन लाख 98 हजार 909 पुरुष व 10 अन्य मतदाता हैं। पंचायत समिति के 200 सदस्यों में से सबसे ज्यादा 30 सदस्य घरौंडा और नीलोखेड़ी में चुने जाएंगे। वहीं नीलोखेड़ी में सर्वाधिक 708 पंच चुने जाएंगे।
यह है जिले की स्थिति
खंड पंचायत समिति सदस्य पंच
करनाल 21 432
असंध 27 466
चिढ़ाव 13 231
घरौंडा 30 520
इंद्री 26 644
कुंजपुरा 16 413
मूनक 23 346
नीलोखेड़ी 30 708
निसिंग 14 243
कुल 200 3901
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed