फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   vigilence team arrest two Employee of municipal corporation

विजिलेंस के हत्थे चढ़े निगम के दो कर्मचारी

Fri, 05 Jun 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Fri, 05 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने नगर निगम कार्यालय में छापा मारकर दो घूसखोर
विज्ञापन
कर्मचारियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए कर्मचारियों में क्लर्क हरि प्रकाश व ड्राइवर राज कुमार है। विजिलेंस की छापे की कार्रवाई के बाद नगर निगम में कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

कार्रवाई के दौरान जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर निसिंग के नायब तहसीलदार सूरजभान रहे। विजिलेंस इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि मंगल कालोनी में बेकरी चलाने वाले प्रदीप कुमार ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। क्लर्क हरि प्रकाश ने लाइसेंस बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस मांगी थी, इसमें से पांच हजार रुपये की रकम प्रदीप ने पहले ही हरि प्रकाश को दे दी थी।

पैसे लेने के बाद हरि प्रकाश की नीयत बिगड़ गई और उसने लाइसेंस के लिए 10 हजार रुपये की और डिमांड शुरू कर दी। हरिप्रकाश के रवैये से परेशान बेकरी संचालक प्रदीप ने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी। विजिलेंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने इस क्लर्क को दबोचने के लिए वीरवार को पूरा जाल बिछाया।

योजना के मुताबिक जैसे ही प्रदीप ने निगम कार्यालय में पहुंच कर हरि प्रकाश को 10 हजार रुपये की रकम थमाई तो टीम मौके पर पहुंच गई। विजिलेंस की टीम को देखकर क्लर्क हरिप्रसाद के हाथ पांव फूल गए और उसने घूस की रकम निगम में तैनात ड्राइवर राज कुमार के हाथ में थमा दी।

 ड्राइवर राज कुमार घूस की राशि को लेकर निगम कार्यालय के गेट की तरफ  दौड़ पड़ा, लेकिन गेट पर पहले से तैनात विजिलेंस की टीम ने उसे भी दबोच लिया। दोनों के हाथ केमिकल से धुलवाए गए तो पानी का रंग लाल हो गया। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में इन दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर संजीव कुमार, राजकुमार, हिम्मत सिंह, प्रेम प्रसाद, संजय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed