{"_id":"696e995dc0d1a4bedc0b2121","slug":"verification-of-pension-and-lado-laxmi-yojana-in-tarawadi-today-karnal-news-c-18-knl1018-827574-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरावड़ी में आज पेंशन व लाडो लक्ष्मी योजना का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरावड़ी में आज पेंशन व लाडो लक्ष्मी योजना का सत्यापन
Tue, 20 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। नगरपालिका तरावड़ी क्षेत्र में लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए मंगलवार को सभी वार्डों में सभाओं का आयोजन होगा। नगरपालिका सचिव अजीत कुमार ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थान और समय निर्धारित कर दिए गए हैं। सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पात्र लाभार्थी सत्यापन से वंचित रह जाता है तो भविष्य में उसे योजना के लाभ मिलने में परेशानी आ सकती है। सभी लाभार्थी अपने दस्तावेज भी साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य अपात्र लोगों को योजनाओं से बाहर करना और वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ दिलाना है। संवाद
विज्ञापन