Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vehicles running in the opposite direction on the highway, causing deaths in accidents

Karnal News: हाईवे पर उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन, हादसों में जा रही जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running in the opposite direction on the highway, causing deaths in accidents
गलत दिशा में दौड़ते वाहन,
करनाल। हाईवे पर सफर सुरक्षित बनाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है लेकिन कुछ वाहन चालक अपनी सुविधा के लिए दूसरों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। हाईवे पर गलत दिशा में वाहन दौड़ाने की प्रवृत्ति हादसों का खतरा बढ़ा रही है। तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों के सामने अचानक गलत दिशा से वाहन आने पर चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिलता।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े भी इस लापरवाही की गंभीरता बयां कर रहे हैं। पिछले 10 माह में गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 6495 चालान किए गए, इसके बावजूद नियम तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा।
विज्ञापन

हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले कई चालक दूरी कम करने या कट तक जाने से बचने के लिए ऐसा करते हैं। उन्हें लगता है कि कुछ दूरी उल्टी दिशा में चलकर आसानी से मंजिल तक पहुंच जाएंगे, लेकिन यह छोटी सी सुविधा दूसरे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हाईवे पर वाहन सामान्य सड़कों के मुकाबले अधिक रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में सामने से गलत दिशा में आ रहे वाहन को देखकर चालक अचानक ब्रेक लगाता है या वाहन मोड़ने की कोशिश करता है। इससे पीछे चल रहे वाहनों के टकराने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब वाहन भी बन रहे हादसों की वजह
हाईवे पर केवल गलत दिशा में चलने वाले वाहन ही नहीं, बल्कि सड़क पर खड़े वाहन भी जोखिम बढ़ा रहे हैं। कई बार वाहन खराब होने या अन्य कारणों से सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। तीव्र मोड़ पर ऐसे वाहन पीछे से आ रहे चालकों को समय रहते दिखाई नहीं देते। अचानक सामने वाहन आने पर नियंत्रण खोने और टक्कर होने की आशंका बढ़ जाती है।

गलत दिशा और खड़े वाहन का मेल ज्यादा खतरनाक
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा और तेजपाल के अनुसार, हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। सही दिशा में आने वाले वाहन तेज रफ्तार में होते हैं। यदि चालक का ध्यान किसी कारण से भटक जाए तो सामने से आ रहे गलत दिशा के वाहन से सीधी टक्कर हो सकती है। उन्होंने बताया कि तीव्र मोड़ पर खड़े वाहन भी पीछे से आ रहे चालकों के लिए खतरा बनते हैं, क्योंकि उन्हें आगे की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे स्थान पर गलत दिशा से वाहन आने पर हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। विशेषज्ञों ने वाहन चालकों से अपील की कि हाईवे पर निर्धारित दिशा में ही चलें और खराब वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर चेतावनी संकेत लगाएं।


यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 10 माह में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - करन गोयल, एसपी करनाल

गलत दिशा में दौड़ते वाहन,

गलत दिशा में दौड़ते वाहन,

गलत दिशा में दौड़ते वाहन,

गलत दिशा में दौड़ते वाहन,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed