{"_id":"6240cf9e6373541607392d2c","slug":"vehicles-caught-fire-after-a-collision-between-a-truck-filled-with-alcohol-and-a-stall-karnal-news-knl1031077139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से भरे ट्रक और टाले की टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से भरे ट्रक और टाले की टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग
विज्ञापन
जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप हुआ हादसा, घंटों यातायात रहा बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी (करनाल)। जीटी रोड पर गांव शामगढ़ के समीप देर रात को एक ट्राले और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। किसी तरह चालकोें ने वाहनों से कूदकर जान बचाई। इस दौरान ट्रक में लदी लाखों की शराब धू-धूकर जल उठी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।
जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब से भरा हुआ ट्रक नालागढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। वहीं पंजाब की ओर से एक खाली ट्राला आ रहा था। तभी शामगढ़ के समीप दोनों की भिड़ंत हो गई। शराब लदे ट्रक के चालक बीरबल निवासी कांगड़ा का कहना है कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राले की टक्कर से हादसा हुआ है। ट्रक मालिक नासिक चौधरी का कहना है कि हादसे से लगभग एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर हादसे के बाद जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। वाहनों की आग बुझने के बाद उन्हें किनारे कर पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।