फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vanshika won the gold medal in the Kabaddi competition

Karnal News: वंशिका ने कबड्डी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 10 Mar 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vanshika won the gold medal in the Kabaddi competition
माता पिता के साथ ​खिलाड़ी वं​शिका लाठवाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जिले की खिलाड़ी वंशिका लठवाल ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। 9 से 12 फरवरी तक हिमाचल के धर्मशाला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उन्होंने कुरुक्षेत्र विवि की टीम की ओर से खेलते हुए फाइनल में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पंजाब की टीम को 39-36 स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में देशभर से 15 टीमों ने हिस्सा लिया।
वंशिका के गांव मूसेपुर लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वंशिका लठवाल मोर माजरा गांव स्थित आर्य कन्या गुरुकुल में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद छठी के लिए करनाल के केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लिया। छठी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने दिल्ली में आयोजित खेलों में भाग लिया और पहला स्वर्ण पदक जीता। सातवीं कक्षा में उनके पिता ने उनका दाखिला मोरमाजरा गांव स्थित आर्य कन्या गुुरुकुल में करवा दिया। यहां उनका रूझान कबड्डी की तरफ हो गया। इसके बाद उन्होंने गुरुकुल की टीम से खेलते हुए कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

वंशिका के खेल कौशल को देखते हुए उनका चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में हो गया। वंशिका ने बताया कि उनकी यह जीत कोच, टीम साथियों और परिवार की बदौलत संभव हुई। अगर उनका सहयोग नहीं होता, तो आज यह मुकाम हासिल नहीं कर पाती। वंशिका की माता पूनम रानी गृहिणी हैं और पिता आंचल अकाउंटेंट हैं। वंशिका की एक और बहन कमल और भाई जतिन है। कबड्डी कोच राजकुमार ने बताया कि कबड्डी में वंशिका चैंपियन की तरह खेलीं और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed