फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vanshika in disc throw, Jatin of Kurukshetra first in race.

Karnal News: डिस्क थ्रो में वंशिका, दौड़ में कुरुक्षेत्र के जतिन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Vanshika in disc throw, Jatin of Kurukshetra first in race.
डिस्क थ्रो में वंशिका, दौड़ में कुरुक्षेत्र के जतिन प्रथम
- 241 स्कूलों के 968 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने लिया भाग, डीपीसी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

- लड़कियों की डिस्कस थ्रो में जींद की रीतू ने दूसरा व भिवानी की मोनिका ने तीसरा स्थान पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित पीएम श्री राजकीय स्कूलों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 241 स्कूलों के 968 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान आठ खेलों के मुकाबले हुए। डिस्क थ्रो में चरखी दादरी की वंशिका व 200 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र के जतिन प्रथम रहे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आठ खेलों, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, चार सौ मीटर दौड़, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, रिले दौड़ के मुकाबले हुए। इसमें 22 जिलों के पीएम श्री स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 लड़के व लड़कियां और कक्षा 9 से 12 लड़के व लड़कियों की चार श्रेणियां निर्धारित की गई थी। समापन समारोह में समग्र शिक्षा की डीपीसी ज्योत्स्ना मिश्रा ने विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से आए खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों ने करनाल में खेल भावना का परिचय दिया। मौके पर एपीसी अंजू, एपीसी पवन, एपीसी सचिन, बीईओ सीमा मदान, सतपाल बग्गा, बलजीत सिंह, रविंद्र, बीआरसी धर्मपाल चौधरी, रेणु मलिक, एईईओ संदीप कुमार, मीडिया प्रभारी अरुण कैहरबा, दलीप सिंह व रमन बग्गा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन के परिणाम
कक्षा 9 से 12 वर्ग में-
- लड़कियों की डिस्कस थ्रो में जींद की रीतू ने दूसरा व भिवानी की मोनिका ने तीसरा स्थान पाया।
- 200 मीटर की लड़कियों की दौड़ में भिवानी की वंशिका ने पहले, रेवाड़ी की गुंजन दूसरे और फतेहाबाद की लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही।
- लड़कों की 200 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र के जतिन प्रथम, सोनीपत के पीयूष कटारिया द्वितीय और जींद के कृष तृतीय स्थान पर रहे।
- लड़कों की ऊंची कूद में रेवाड़ी के हर्ष ने पहला, सिरसा के मोहित ने दूसरा और कैथल के मंदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा 6 से 8 वर्ग में-
- लड़कों के डिस्क थ्रो में झज्जर के सहराज ने पहला, फतेहाबाद के साहिल ने दूसरा और फरीदाबाद के अंश ने तीसरा स्थान पाया।
- 200 मीटर दौड़ में यमुनानगर के कृष्ण ने पहले, गुरुग्राम के पीयूष दूसरे और फतेहाबाद के प्रेम ने तीसरे स्थान पर रहे।
- 200 मीटर दौड़ में भिवानी की किरण प्रथम, सोनीपत की नीटू द्वितीय और सिरसा की रेणुका तृतीय रही।
- 100 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की हरमन जोत पहले, जींद की महक दूसरे और हिसार की ख्वाहिश तीसरे स्थान पर रही।

रिले दौड़ के परिणाम
- लड़कों की रिले दौड़ में नूंह की टीम से आसिफ, रेहान, सलमान व मोहम्मद फैज ने पहला, गुरुग्राम जिला के धर्मेश, विशाल, बंटी और मनीष की टीम ने दूसरा और जिला हिसार की टीम से रूप, अंशु, महेश व चेतन ने तीसरा स्थान पाया।

- लड़कियों की रिले दौड़ में यमुनानगर की पूजा, एकता, सिंकी और मानवी की टीम प्रथम। सिरसा की आरजू, स्नेहा, कोमल व खुशी द्वितीय और झज्जर की टीम से रिया, कनिका, योगेश और राधिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed