फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Van full of school children overturns, three injured

Karnal News: स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, तीन चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Van full of school children overturns, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-14 में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें एक बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी है तो दो बच्चे चोटिल हुए हैं। वैन में पांच बच्चे सवार थे। हादसे का कारण पता नहीं चला है।
हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और बच्चों के परिजन आनन फानन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराया। आसपास के लोगों की मदद से वैन को सीधा कराया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायल विद्यार्थियों ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। वैन में पांच विद्यार्थी बैठे हुए थे। जब वह सेक्टर-14 में पहुंचे तो ड्राइवर ने तेज रफ्तार से वैन को कट मारा।
विज्ञापन

जिससे उनकी वैन डिवाइडर से टकरा पलट गई। तीन विद्यार्थियों को चोट लगी है। लोगों ने बताया कि वैन पलटने के बाद काफी दूर तक गई। वैन में सवार बच्चों और उनके परिजनों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed