फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Valmiki Jan Kalyan Sangh elections on November 23

Karnal News: वाल्मीकि जन कल्याण संघ का चुनाव 23 नवंबर को

Fri, 17 Oct 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Jan Kalyan Sangh elections on November 23
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वाल्मीकि जन कल्याण संघ की कार्यकारिणी का 23 नवंबर को चुनाव होगा। इसके लिए एडहॉक कमेटी ने रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करते हुए भवन पर मतदाता सदस्यों की सूची चस्पा कर दी है। वीरवार को संघ के चुनाव को लेकर एडहॉक कमेटी के कन्वीनर बलबीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सेक्टर-9 वाल्मीकि भवन में बैठक हुई। इसमें एडहॉक कमेटी के सदस्य कैप्टन शमशेर सिंह, श्याम लाल प्रिंसिपल, जयपाल चनालिया, रोशन लाल सामरा मौजूद रहे।

संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष बुंबक ने बताया कि बैठक में एडहॉक कमेटी की ओ से संस्था की नई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग हरियाणा के सेवानिवृत्त उपनिदेशक आरएस शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसकी सूचना जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी कार्यालय में भी दी गई है। सोसायटी अधिनियम 2012 के नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया को 45 दिनों में पूरा किया जाना है। यानी 23 नवंबर को चुनाव होगा। संस्था के सभी सदस्यों के नामों की सूची वाल्मीकि भवन सेक्टर 9 में चस्पा कर दी गई है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed