फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vaishno Devi Katra Express was delayed by 6.5 hours and Delhi Intercity Express was delayed by 7 hours

Karnal News: वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे तो दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सात घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Katra Express was delayed by 6.5 hours and Delhi Intercity Express was delayed by 7 hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
दिल्ली अंबाला रेलमार्ग पर वीरवार को कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई कई घंटे की देरी के बाद स्टेशन पर पहुंची। इससे रेलयात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन नंबर 04081 श्री माता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब साढे छह घंटे की देरी के बाद करनाल स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का समय रात को करीब 01:25 बजे का निर्धारित था जबकि ये ट्रेन सुबह 07:45 पर आई। इसकी वजह से जम्मू के कटरा में माता वैष्णों देवी के दर्शन को जाने वाले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 14058 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी के बाद करनाल पहुंची। इस ट्रेन को सुबह दस बजे आना था लेकिन ये ट्रेन शाम को छह बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र पैसेंजर अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। जबकि ट्रेन नंबर 11841 कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस करीब पौने घंटे की देरी के बाद 11:48 पर आई। पश्चिम एक्सप्रेस भी पौने घंटे लेट होने के बाद 01:30 बजे पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस भी पौने घंटे की देरी के बाद 03:45 पर पहुंची। दौलतपुर जनशताब्दी भी पौने घंटे लेट होने के बाद 05:03 बजे करनाल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी के बाद आई।अंबाला कैंट -पानीपत पैसेंजर भी सवा घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed