फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   US President talks nonsense: Social Justice Minister

बिना सिर-पैर की बातें करते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति : सामाजिक न्याय मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
US President talks nonsense: Social Justice Minister
कैबिनेट मेंत्री कृष्ण कुमार बेदी का स्वागत करते इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो के सदस्य। प
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडी में आयोजित इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर एक्सपो और राइस एंड ग्रेन एक्सपो के अंतिम दिन शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। पहले सत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अमेरिकी टैरिफ के सवाल पर कहा कि मैं कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्सनेलिटी नहीं हूं। मैं बस हरियाणा सरकार का एक मंत्री हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति बिना सिर-पैर की बातें करते हैं जिसे दुनिया परेशान है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की मजबूत अर्थव्यवस्था है, जिसका असर पूरी दुनिया पर तो पड़ता ही है। एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाता है, तो इससे देश का मान-सम्मान बढ़ता है। अगर विपक्ष विध्वंसक राजनीति करता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल होती है। आज पूरी दुनिया विपक्ष के व्यवहार को देख रही है। जैसा गुरु वैसा ही चेला होगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ही बताएंगे बजट के बारे में : कृषि मंत्री
एक्सपो के दूसरे सत्र में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा के बजट में किसानों के लिए क्या खास रहेगा के सवाल पर कहा कि बजट सत्र शुरू हो चुका है। बतौर वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री ही बजट के बारे में बताएंगे कि किसानों को क्या मिलेगा। उनसे भी टैरिफ पर सवाल हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि अमेरिका की कोर्ट ने टैरिफ को खत्म कर दिया है। राष्ट्रपति के पास केवल 10 प्रतिशत की पावर है सिर्फ यही टैरिफ रहता है बाकी पूरा सब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान घोटाले में होगी सख्त कार्रवाई
धान घोटाले पर कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशी मेहमानों की उपस्थिति के दौरान विपक्ष का व्यवहार अशोभनीय रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस नकारात्मक रवैये के कारण जनता में भारी रोष है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि जैसा गुरु वैसा ही चेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed