{"_id":"65e0f1cb107f50e1a3009209","slug":"uproar-by-angry-councilors-difficult-to-answer-karnal-news-c-18-knl1008-338204-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाराज पार्षदों का हंगामा, जवाब देना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाराज पार्षदों का हंगामा, जवाब देना हुआ मुश्किल
Fri, 01 Mar 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। नगरपालिका तरावड़ी का बजट आखिरकार भारी शोरशराबे के बीच पारित कर दिया गया है। सचिव को पार्षदों की कड़ी नाराजगी झेलनी पड़ी। बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में 17 लाख 80 हजार रुपये मुनाफे का बजट पारित कर दिया।
नगरपालिका की ओर से वित्तीय वर्ष 2024- 25 में कुल 15 करोड़ 82 लाख 70 हजार रुपये की आमदनी का अनुमान बताया गया है। जिसके सापेक्ष पूरे वित्तवर्ष में 15 करोड़ 64 लाख 90 हजार खर्च का अनुमान रखा गया। बैठक निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से शाम करीब चार बजे शुरू हुई, क्योंकि नाराज पार्षद बैठक में आने को ही तैयार नहीं थे।
नगरपालिका अध्यक्ष विरेंद्र बंसल व सचिव अजीत कुमार द्वारा बार बार फोन कर बुलाना पड़ा। जिस पार्षद पहुंचे और बैठक की कार्रवाई शुरू हुई तो पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, प्रेम चंद व नरेश गाबा ने काफी हंगामा किया और कहा कि बैठक में होने वाले कामों पर जब नगरपालिका द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है तो बैठक का औचित्य ही क्या है।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि पिछले दो सालों में हुई बैठकों में पारित हुए विकास कार्यों के टेंडर या तो लगे ही नही और लगे है तो उन में से कोई भी काम आज तक पूरा नही हुआ। सभी पार्षदों का आरोप था कि उन्हें वार्ड के लोगों को जवाब देना मुश्किल हो गया है। पार्षदों ने काफी बहस के बाद बजट पारित करने से इंकार कर दिया। इसके बाद नगरपालिका प्रधान विरेंद्र बंसल व सचिव अजीत कुमार ने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि अगले एक माह के भीतर पार्षदों की सभी शिकायतें दूर कर देंगे।
इसके बाद लेखाकार राजकुमार ने खर्च का ब्योरा देते हुए बताया कि वित्तवर्ष 2024-25 में नगरपालिका कर्मचारियों के वेतन पर 6 करोड़ 49 लाख रुपये, विकास कार्यों पर करीब 6 करोड़ रुपये व बाकी पैसा मिसलेनियस के लिए रखा गया है। इसके बाद पार्षदों ने बजट को पारित कर दिया। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष अमित बंसल, पार्षद सुरेंद्र खुराना, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, पार्षद प्रतिनिधि दिलप्रीत चहल, लखविंद्र सिंह सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।
बजट पारित हो गया है। पार्षदों ने जो भी समस्याएं बैठक में रखी हैं, उन सभी समस्याओं को अगले एक माह के भीतर पूरी तरह से दूर कर दिया जाएगा। - अजीत कुमार, सचिव नगरपालिका।