फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Updating banking app proved costly, Rs 2.02 lakh withdrawn from account

Karnal News: बैंकिंग एप अपडेट कराना पड़ा भारी, खाते निकाले 2.02 लाख रुपये

Fri, 09 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Updating banking app proved costly, Rs 2.02 lakh withdrawn from account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-14 निवासी जोगिंद्र सिंह के साथ बैंकिंग एप अपडेट करने के नाम पर खाता नंबर और एटीएम नंबर पूछकर 2.02 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने 25257.50 रुपये की आठ ट्रांजेक्शन करके खाते से राशि निकाली। जब खाताधारक को धोखाधड़ी होने का पता लगा तो साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-14 निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को दोपहर ढाई बजे उन्होंने फेसबुक पर बैंक खाते की एप्लिकेशन पीएनबी वन को अपडेट करने के लिए क्लिक किया था। थोड़ी देर बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमित अग्रवाल बताकर कहा कि मैं पीएनबी नेट बैंकिंग हेड ऑफिस से बोल रहा हूंं, आपने अपनी पीएनबी वन को अपडेट करने की प्रार्थना की है। आप अपना खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर लिखें। उसके कहे अनुसार उन्होंने यह नंबर लिख दिया।
विज्ञापन

ठग ने कहा कि ये नंबर किसी के पास सेंड नहीं करना है। इसके बाद दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक उनके खाते से 25 हजार 257.50 की अलग-अलग आठ ट्रांजेक्शन करके कुल 202060 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने इसके बाद ऑनलाइन साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवा दी। साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उपाय जरूरी
साइबर थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी सोशल मीडिया साइट पर बैंकिंग संबंधी अपडेट के लिए क्लिक न करें। मोबाइल पर किसी को खाता नंबर, एटीएम नंबर या ओटीपी न दें। अगर अनजाने मेें ऐसा हो जाए और ठगी हो जाए तो 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवांए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed