फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Up to 14 on-the-spot admissions will be available in ITI

आईटीआई में 14 तक ऑन द स्पॉट मिलेंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Up to 14 on-the-spot admissions will be available in ITI
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में दाखिले के लिए छठा चरण 11 अक्तूबर से शुरू होगा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चरण में अब ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। इस सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आएगा वे तुरंत फीस जमा करा दाखिला ले सकता है।
दाखिले के लिए केवल वही पात्र होंगे जिन्होंने पोर्टल पर आठ अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया है। अब तक चली पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया में 70 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं। शेष तीस प्रतिशत सीटों पर दाखिला लेने के लिए विभाग की ओर से यह अंतिम मौका दिया गया है। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें आरक्षण लागू नहीं होगा। 14 अक्तूबर शाम पांच बजे तक रोजाना आए आवेदनों के आधार पर मेरिट लिस्ट लगेगी। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

मेरिट कार्ड कराना होगा संस्थान में जमा
दाखिले के इच्छुक प्रार्थी दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हैं वहां पर दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे। प्रार्थी अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और ऑनलाइन फीस जमा कराने के साथ ही संस्थान में रिपोर्ट करेंगे। संस्थानों में ट्रेड अनुसार रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों के लिए यह जारी हुए निर्देश
- संस्थानों द्वारा दाखिले के लिए स्थापित हेल्प डेस्क और दाखिला कमेटी प्रधानाचार्य की देखरेख में कार्य करेगी।
- संस्थान द्वारा दाखिला उपरांत दाखिला पोर्टल पर तुरंत ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। मेरिट कार्ड स्वीकार कर तुरंत सभी की उपस्थिति भी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। मेरिट रैंक अनुसार ही प्रार्थियों को दाखिले के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उपलब्ध सीटों में से प्रार्थी की योग्यता एवं पसंद अनुसार सीट अलॉट की जाएगी।
- यदि किसी संस्थान में किसी भी स्तर पर दाखिले से संबंधित कोई त्रुटि या लापरवाही पाई जाती है तो उसके लिए संस्थान का मुखिया जिम्मेवार होगा।
विद्यार्थियों को दाखिले का यह अंतिम अवसर मिला है। जो विद्यार्थी दाखिले से रह गए हैं। वे इस बार दाखिला ले सकते हैं।
- धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed