{"_id":"6903c570a815575f5904c9d1","slug":"unity-walk-will-be-taken-out-on-2nd-karnal-news-c-18-knl1008-770510-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो को निकाली जाएगी यूनिटी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो को निकाली जाएगी यूनिटी पदयात्रा
Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 नवंबर को सुबह 11 बजे यूनिटी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी शामिल होंगे। यह पदयात्रा एनडीआरआई चौक से प्रारंभ होकर कर्ण लेक पर समाप्त होगी।
मेरा युवा भारत की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली पदयात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर यूनिटी मार्च इवेंटमें https://mybharat.gov.in/pages/unity_march लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभियान के तहत 31 अक्तूबर से 25 नवंबर 2025 तक जिला स्तरीय पदयात्राएं निकाली जाएंगी। जिले में तीन दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी। इससे पहले माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री-इवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा।